फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फसलों को लावारिस पशुओं से बचाने के लिए मचान पर पहरा दे रहे किसान

Mon, 16 Nov 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर क्षेत्र के चन्द्रावट गांव में मचान बना कर करेले की खेती की रखवाली करते किसान । संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
लावारिस पशुओं और जंगली जानवरों से तैयार फसलें बचाने के लिए किसानों को रातभर खेतों में पहरा देना पड़ रहा है। बहरिया के कई गांवों में किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं, जहां फसलें तैयार हैं। दिनभर खेती के बाद वे रातें मचान पर गुजारते हैं। टॉर्च और लाठी से फसल की रखवाली करते हैं।
विज्ञापन

किसान लाल बहादुर भारतीय ने बताया कि ग्रामीण हफ्ते में पारी लगाकर फसलों की सुरक्षा करते हैं। किसानों ने प्रशासन से लावारिस पशुओं को गोशालाओं में पहुंचाने और सुरक्षा की मांग की है। पशु चिकित्साधिकारी अखिलेश कुमार मौर्य ने बताया कि लावारिस गोवंश को गोशाला में छोड़ा गया है। पशुपालन विभाग इस पर काम कर रहा है, वन विभाग वन्यजीवों की निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें