फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों आवारा मवेशियों को किसानों ने अस्पताल में किया कैद

विज्ञापन
उदयपुुर के राहाटीकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ग्रामीणों द्वारा बंद किये गये आवारा पशु। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
फसलों को बचाने के लिए किसानों ने सैकड़ों आवारा मवेशियों को अस्पताल में ले जाकर कैद कर दिया। अचानक बड़ी संख्या में मवेशियों के पहुंचने पर मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। मवेशियों को बाहर निकालने पहुंची पुलिस से किसानों की नोकझोंक हो गई। बाद में प्रभारी निरीक्षक ने किसानों को समझा बुझाकर मवेशियों को अस्पताल से बाहर निकाला।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के राहाटीकर गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया है। सोमवार को दोपहर यहां सभी मरीजों के उपचार के व्यस्त थे। तभी आवारा मवेशियों से हलाकान क्षेत्र के किसान सैकड़ों मवेशियों को खदेड़ते हुए अस्पताल परिसर में लाकर कैद कर दिया। परिसर में मवेशियों को बंद कर गेट के सामने किसान प्रदर्शन करते हुए इनकों गौशाला में ले जाने की मांग करने लगे।
अचानक अस्पताल में मवेशियों के पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मियों व मरीजों में अफरा तफरी मच गई। जिससे ओपीडी भी बंद करनी पड़ गई। अस्पताल प्रशासन ने मवेशियों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन किसानों के आगे उनकी एक नही चली। इस बीच उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मवेशियों को बाहर निकालने लगी तो किसान गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

इसको लेकर किसानों व पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने किसानों को समझा बुझाकर मवेशियों को अस्पताल से बाहर निकालने के लिए तैयार किया। किसानों के गेट से हटने के बाद पुलिस कर्मियों ने मवेशियों को अस्पताल से बाहर निकाला। जिसके बाद अफरातफरी समाप्त हुई और ओपीडी दोबारा शुरू हो सकी।
क्षेत्र के विनोद सिंह, खेलावन, अजय सिंह, शिव मंगल, हीरालाल, शिवभोले आदि किसानों ने मवेशियों को भगाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी फसले बर्बाद हो रही है। लेकिन बार बार शिकायत के बाद भी आवारा मवेशियों को गौशालाओं में नहीं भेजा जा रहा है।

उदयपुुर के राहाटीकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ग्रामीणों द्वारा बंद किये गये आवारा पशुओं क?- फोटो : PRATAPGARH

उदयपुुर के राहाटीकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ग्रामीणों द्वारा बंद किये गये आवारा पशुओं क?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें