फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे स्टेशनों पर भी लगेंगे कोच इंडीकेशन बोर्ड

विज्ञापन
coch indecton board on every station
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों के कोच इंडीकेशन बोर्ड की सुविधा मिलेगी। अभी यह सुविधा सिर्फ बड़े स्टेशनों पर ही उपलब्ध है। छोटे स्टेशनों पर ट्रेनों के कम ठहराव की वजह से आरक्षण कराने वाले यात्रियों को दिक्कत होती थी कि उनका कोच किस स्थान पर लगेगा। लेकिन, अब बोर्ड लगने के बाद यात्रियों को ट्रेन आगमन के पहले ही मालूम पड़ जाएगा कि उनका कोच प्लेटफार्म पर किस स्थान पर लगेगा।
विज्ञापन

मौजूदा समय में एनसीआर जोन के इलाहाबाद जंक्शन, कानपुर, मथुरा, आगरा कैंट, झांसी समेत 25 स्टेशनों पर ही कोच इंडीकेशन बोर्ड लगे हुए हैं। रेलवे ने अब छोटे स्टेशनों पर भी यह बोर्ड लगाने की तैयारी की है। इसमें अलीगढ़, फफूंद, नैनी, इटावा, कानपुर अनवरगंज, झींझक आदि स्टेशनों पर लगाए जाएंगे। अलीगढ़ में लगे ये बोर्ड काफी समय से खराब चल रहे हैं। इसलिए वहां सभी प्लेटफार्म पर नए इंडीकेशन बोर्ड लगाए जाएंगे। मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता के मुताबिक जल्द ही इसे लगाने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें