फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: किसानों ने चरवा में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चरवा नगर पंचायत कार्यालय में मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसान नेता। - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
चायल। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर पंचायत चरवा की समस्याओं को लेकर बैठक की। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम चायल को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अगुवाई में जुटे कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत चरवा चौराहे से होते हुए कलापत का पूरा तक क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की। बताया कि कलापत का पूरा में खाद के गढ्डे पर भू माफिया ने कब्जा कर लिया है, उसे मुक्त कराया जाए। हरदुआ गांव के भूमिहीनों को 10 साल पूर्व पट्टा दिया गया था, इसे भूमाफि कब्जा किए हुए हैं। इसे भी मुक्त कराया जाए। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष पवन कुमार यादव, नन्हें तिवारी, रामसिंह पटेल, विनय शंकर पांडेय, दिलेश कुमार, रोहित, दिलकुमार, मूलचंद मिश्रा, अशोक कुमार, यशवंत सिंह राठौर, मेड़िया देवी, मुन्नालाल और पूजादेवी आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें