फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पेड़ से लटकता मिला किसान का शव, हत्या का आरोप

Sat, 04 Apr 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
जगतपुर फोटो। उतरांव थाना क्षेत्र के सदरेपुर गांव में मृतक चंद्रभान की फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के सदरेपुर गांव में एक किसान का पेड़ पर लटका शव मिला। किसान की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

उतरांव थाना क्षेत्र के सराय इस्माइल के मजरा सदरेपुर गांव निवासी चन्द्रभान कुशवाहा (42) पुत्र राम धनेश बृहस्पतिवार की रात घर से खाना खाकर नलकूप पर सोने के लिए चले गए। देर रात दो बजे भाई विजय खेत में भूसा भरने गया। टॉर्च और चप्पल देखकर उन्हें शक हुआ तो वे पेड़ के पास गए। वहां भाई को पेड़ से लटका देखा तो उसे सहसों स्थित एक अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक के परिवार में पत्नी विद्या देवी और दो बेटे अभय (19) व अभिषेक (17) हैं। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। मृतक की पत्नी विद्या देवी ने जमीन के विवाद में पति की हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी होने पर घटनास्थल पर एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय मौके पर पहुंचे और परिजनों को हरसंभव कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष उतरांव प्रीतम कुमार तिवारी ने बताया कि किसान की मौत कैसे हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बेटे अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने दिलीप कुशवाहा सहित पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने की एफआईआर दर्ज कराई है।
वहीं आरोपी पूर्व प्रधान दिलीप कुशवाहा ने कहा कि पीड़ित पक्ष द्वारा लगाया अया आरोप निराधार है। जमीन का विवाद चल रहा है। कुछ लोगों द्वारा उनको फंसाने की साजिश रची जा रही है। आरोपी ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें