क्षेत्र के महेरा गांव में शुक्रवार की भोर सो रहे बच्चों को जगाने के लिए छत पर चढ़ा युवक पैर फिसलने से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
लालापुर थाना क्षेत्र के महेरा गांव निवासी कल्लू भारतीय (40) छत पर सो रहे बच्चों को जगाने छत पर चढ़ा। परिजनों की माने तो बारजा की ओर वह नीचे झांकने लगा। इसी बीच वह छत से गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।