फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव

Sun, 14 Jun 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र के सदरेपुर गांव में शनिवार को सुबह किसान का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। आरोप है कि किसान जमीन कब्जाने से दुखी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए
विज्ञापन

गांव निवासी छोटे लाल उर्फ विजय बहादुर (45) किसानी करते थे। आरोप है कि गांव के कुछ लोग चकमार्ग एवं ग्राम पंचायत की जमीन कब्जा करना चाहते थे जिसका वे विरोध कर रहे थे। बृहस्पतिवार को उन्होंने एसडीएम फूलपुर से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी।
इसके बाद एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक एवं हल्का लेखपाल को चकमार्ग का सीमांकन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
शनिवार को सुबह करीब सात बजे घर के पास स्थित पेड़ से उनका शव लटका मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर एसओ संजय गुप्ता भारी पुलिस फोर्स एवं फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य इकठ्ठा किए। परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी छोटे लाल फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था पर भतीजे की नजर पड़ी तो उसने ऐन वक्त रस्सी काट दी थी।
एसओ संजय गुप्ता ने बताया कि हत्या की सूचना मिली थी। गले पर हैंगिंग का निशान था, बाकी शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें