फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: घर से 200 मीटर दूर फंदे से लटका मिला किसान का शव

Tue, 21 Jul 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फाइल फोटो अवधेश पटेल। - फोटो : Archive
विज्ञापन
गोसौरा कला में संदिग्ध हालात में एक किसान का सोमवार सुबह फंदे से लटका शव मिला। शव घर से 200 मीटर दूर दूसरे के घर के बरामदे में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मेजा थाना क्षेत्र के गोसौरा कला का अवधेश पटेल (50) दो साल पहले तक एक ईंट-भट्ठे पर मुंशी का काम करते थे। उसके बाद से वह घर पर खेती करने लगे।
विज्ञापन

पत्नी गीता देवी ने बताया कि रविवार रात नौ बजे वह खाना खाकर सड़क पर टहल रहे थे। अचानक वह लापता हो गए। खोजबीन की गई, लेकिन उनका पता नहीं चला। सुबह जानकारी हुई कि उनका शव घर से 200 मीटर दूर रामराज गुप्ता के नए मकान के बरामदे में फंदे से लटक रहा है।
ग्रामीण रामराज गुप्ता नया मकान बनाकर वहां पर किराने का दुकान चलाते हैं। दिन में दुकान चलाते हैं और रात में अपने मूल घर चले आते हैं। मेजा इंस्पेक्टर नितेंद्र शुक्ला ने बताया कि फंदे से किसान अवधेश पटेल का शव लटक रहा था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है।
विज्ञापन

गीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया है। आरोप है कि क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ने अवधेश पटेल को साल भर पहले शराब पिलाकर उसकी दो बिस्वा जमीन अपने नाम करा ली थी। उसका पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देते थे।
सोमवार को पिता की मौत की सूचना पर कौंधियारा के बारी बजहिया ससुराल से आई इकलौती बेटी ज्योति पटेल ने कहा कि कई बार आरोपी ने पिता को जान से मारने की धमकी दी थी।
एसीपी मेजा बृजेश पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

फाइल फोटो अवधेश पटेल।- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें