उतरांव के संबोधिपुर हाईवे सर्विस रोड पर रविवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर से मोपेड सवार किसान बुद्धिराम पटेल (65) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक इनोवा चालक फरार हो चुका था। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल किसान को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान के दो बेटे एवं पांच बेटियां हैं। थाना अध्यक्ष उतरांव विनय कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है।