इफको फूलपुर में हिंदी सप्ताह के अंताक्षरी एवं हस्तलेखन प्रतियोगिता दीप प्रज्ज्वलित करतीं महिला
- फोटो : Samvad
हिंदी सप्ताह के अंतर्गत इफको घियानगर में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए हस्तलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य देवनागरी लिपि के प्रचार-प्रसार के साथ लोगों को हिंदी लेखन के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। इफको चेतना क्लब की अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और विरासत की पहचान है। इस दौरान हिंदी कार्य समिति के संयोजक अनिल कुमार गुप्त, स्वयं प्रकाश, हेमलता सिजोरिया, अरविंद चौहान, अतुल प्रजापति, अपूर्व विक्रम सिंह, अभिनंदन यादव, आदि मौजूद रहे।