फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शव लेकर क्रशर प्लांट पहुंचे परिजन, मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात में मेजारोड-कोंहड़ार मार्ग पर डंपर की टक्कर से इलेक्ट्रीशियन की हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर भटौती क्रशर प्लांट पहुंच गए। वहां पर मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा काटा। इस बीच मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। आक्रोशित परिजनों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार को राजी हुए।
विज्ञापन

मैदनिया गांव के इलेक्ट्रीशियन अजीत निषाद उर्फ पप्पू (45) को सोमवार रात डंपर ने कुचल दिया था। आक्रोशित परिजनों ने मैदनिया गांव के सामने सड़क पर शव रख जाम लगा दिया था। पुलिस के समझाने पर वह पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया तो परिजनों ने सीधे भटौती क्रशर प्लांट पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि भटौती क्रशर प्लांट का ही डंपर था जिसने अजीत को कुचला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें