फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पावर प्लांट के मजदूर की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 07 Jan 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
पॉवर प्लांट में परिजनों एवं ग्रामीणों से बात करते हुए थाना प्रभारी
विज्ञापन
प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड में कार्यरत एक मजदूर की काम के दौरान सोमवार को मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव में रखकर परिजन कंपनी से मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। थाना प्रभारी शंकरगढ़ के आश्वासन पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



कपारी गांव निवासी अर्जुन पाठक (44) पुत्र स्व. दूधनाथ निवासी कपारी थाना क्षेत्र के ही प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के फॉर्मेट इंजीनियरिंग कंपनी में राजगीर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को वह ड्यूटी पर गए थे। सहकर्मियों के मुताबिक, कार्य के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़े। जिस पर कंपनी के लोगों ने अर्जुन पाठक को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया गया।
इस दौरान मंगलवार सुबह परिजन बिना मुआवजा के अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। करीब छह घंटे तक चले हंगामे के बाद प्रभारी निरीक्षक थाना शंकरगढ़ यशपाल सिंह के आश्वासन पर परिजन एवं ग्रामीण शांत हुए तथा कंपनी से संबद्ध कार्यदायी संस्था की ओर से अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपये नकद एवं 1.50 लाख रुपये मुआवजा तथा मृतक के एक परिजन को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें