फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नींव की खोदाई के बाद पिलर बांधने के दौरान बगल का मकान ढहा, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका में मंगलवार को एक प्लॉट की नींव की खोदाई के बाद पिलर बांधने के दौरान बगल के जर्जर मकान का एक हिस्सा ढहने से मजदूर विनोद कुमार (40) की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य मजदूर शारदा घायल हो गया। घटना के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

साउथ मलाका के रहने वाले प्रकाश केसरवानी के मकान के बगल में स्थित एक प्लॉट की नींव की खोदाई और बीम बांधने का काम चल रहा था। ठेकेदार की देखरेख में नौ मजदूर काम कर रहे थे। मिर्जापुर जिले के थाना हलिया के भैसोड़ा गांव निवासी मजदूर विनोद भी अपनी पत्नी रन्नो के साथ यहां काम करने आया था। वहीं, शारदा भी उसी के गांव का रहने वाला है।
मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे प्रकाश केसरवानी के मकान का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया। मजदूर विनोद और शारदा इसकी चपेट में आ गए। सूचना पर डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य, एसीपी कोतवाली रवि गुप्ता, कोतवाली प्रभारी संजय राय समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की मदद से दोनों मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई, जबकि शारदा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन





मेडिकल कॉलेज परिसर में ठहरे थे सभी मजदूर
घटना के बाद कोतवाली के अलावा जार्ज टाउन, अतरसुइया समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जांच में पता चला कि सभी मजदूर मेडिकल कॉलेज परिसर में ठहरे थे। पुलिस ठेकेदार की तलाश में जुट गई है। वहीं, विनोद की मौत से पत्नी रन्नो का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।




निर्माण कार्य कौन करा रहा था, इसका पता लगाया जा रहा है। मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हुई है। फरार ठेकेदार की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। - मनीष शांडिल्य, डीसीपी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें