अपने नाम से लेकर जेल में पहुंचाया था सिम
केस दर्ज कर साइबर थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुटी तो पता चला कि ईमेल आईडी बनाने के लिए जिस सिम का इस्तेमाल किया गया, वह गाजीपुर के सुजीत बिंद के नाम पर लिया गया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई और सटीक सूचना पर उसे गिरफ्तार भी कर लिया।
पूछताछ में सुजीत ने बताया कि उसने अपने नाम से सिम खरीदकर गाजीपुर जेल में बंद शिवा सिंह को दिया था। ईमेल आईडी किसने बनाई, इस बारे में वह कुछ नहीं बता पाया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
शिवा उगलेगा राज, किसने बनाई आईडी
सूत्रों का कहना है कि साइबर थाने की पुलिस ने भले ही एक युवक को गिरफ्तार कर लिया हो, लेकिन फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड कौन है, इसका खुलासा होना अभी बाकी है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस कोर्ट से अनुमति लेकर गाजीपुर जेल में बंद शिवा से पूछताछ करेगी।
उससे पूछताछ में ही पता चल सकेगा कि जज के नाम से फर्जी ईमेल आईडी किसने बनाई। इसके अलावा साइबर थाना पुलिस उस आईपी एड्रेस को भी ट्रेस करने में जुटी है, जिससे ईमेल भेजा गया। साइबर थाना प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा मामले में संलिप्त अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।