फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
Fake in ITBP constable recruitment exam, five arrested - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
रहीमाबाद स्थित आईटीबीपी कैंप में चल रही सिपाही जीडी परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोप में तीन युवकों को पकड़ा गया। पूर्व में हुई लिखित परीक्षा के दौरान की अटेंडेंट शीट से इनके फोटो व अंगूठे के निशान का मिलान नहीं हुआ। तीनों को पिपरी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के रहीमाबाद स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस 18वीं वाहिनी कैंप में इस समय सिपाही जीडी के लिए वर्ष 2019 भर्ती की फिजिकल परीक्षा कराई जा रही है। इसमें लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को अलग-अलग दिन दौड़ के लिए बुलाया जा रहा है। इस परीक्षा में आधार, बायोमैट्रिक्स समेत परिचय पत्रों का सत्यापन भी किया जा रहा है। इस दौरान मंगलवार को दो और बुधवार को तीन युवकों को पकड़ा गया।
आईटीबीपी के अधिकारियों के मुताबिक, फोटो और अंगूठे के निशान में मिलान नहीं होने के बाद इन्हें पिपरी पुलिस के हवाले कर दिया गया। इनमें आदित्य कुमार निवासी ग्राम मोरहू मलाक हरहर प्रयागराज, विजय कुमार निवासी ग्राम नारायणपुर कोठी खिदमदपुर अमरोहा, अखिलेश पाल निवासी खखोपुर पोस्ट कुवरपुर जनपद जौनपुर, मनीष कुमार मौर्या अतरौली पोस्ट भाउसिंह का पुरा विजयपुर जनपद मिर्जापुर, राजेश कुमार यादव निवासी ग्राम इब्राहिमपुर पोस्ट मंडेरा प्रयागराज शािमल हैं। आईटीबीपी कमांडेंट ओबी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह का कहना है आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें