फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल निदेशक के जाली दस्तखत कर फर्जीवाड़ा्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। जार्जटाउन स्थित फीनिक्स अस्पताल के निदेशक डॉ. आलोक मिश्रा के जाली दस्तखत कर फर्जी बिल बनवाए गए। धोखाधड़ी का मामला तब सामने आया जब बिल सत्यापन के लिए अस्पताल में भेजे गए। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डॉक्टर की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि मेवालला कुशवाहा निवासी चांदपुर सलोरी राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र से रिटायर है। उसने इलाज का खर्च दिखाकर 2.79 लाख रुपये प्रतिपूर्ति के लिए अपने विभाग के बेली रोड स्थित कार्यालय में फीनिक्स अस्पातल के बिल वाउचर पेश किए। जो सत्यापन के लिए जब डॉक्टर के पास भेजे गए तो पता चला कि सभी बिल पर उनका जाली दस्तखत किया गया है। यही नहीं आरोपी ने जिस अवधि में फीनिक्स अस्पताल में भर्ती होने की तारीख बिल में दर्शायी है, वह भी पूरी तरह से गलत है। इस अवधि में वह अस्पताल में भर्ती ही नहीं था। इस तरह नकली बिल बनाकर फर्जीवाड़ा किया गया। डॉक्टर ने मामले की शिकायत जार्जटाउन पुलिस से की। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें