एमएनएनआईटी इलाहाबाद के इलेक्ट्रिकल एंड इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एम वेंकटेश के निलंबन का फैसला वापस ले लिया गया है। छात्र संगठनों के आंदोलन के बाद एमएनएनआईटी प्रशासन ने यह फैसला वापस लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एमएनएनआईटी इलाहाबाद के इलेक्ट्रिकल एंड इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एम वेंकटेश के निलंबन का फैसला वापस ले लिया गया है। छात्र संगठनों के आंदोलन के बाद एमएनएनआईटी प्रशासन ने यह फैसला वापस लिया। छात्र संगठन इस निर्णय को अपनी जीत बता रहे हैं। अनुसूचित जनजाति के फैकल्टी डॉक्टर वेंकटेश को पिछले दो महीने से निलंबन करके उनकी तनख्वाह और अकादमी जिम्मेदारियां से वंचित कर दिया गया था। इसके खिलाफ इलाहाबाद शहर के छात्रों और नागरिकों ने आंदोलन किया और एमएनआईटी गेट पर विरोध प्रदर्शन दर्ज किया। जिसमें एमएनआईटी प्रशासन को यह चेतावनी दी गई थी कि अगर एक हफ्ते में निलंबन वापस नहीं लिया जाता है तो एक बड़ा आंदोलन होगा और वंचित तबके से संबंध रखने वाले डॉक्टर वेंकटेश का उत्पीड़न कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
छात्र संगठनों का दावा है कि इसी आंदोलन के दबाव में आकर एमएनआईटी प्रशासन द्वारा निलंबन वापस ले लिया गया है जो स्पष्ट रूप से आंदोलन की जीत है। इस लड़ाई में शामिल आइसा प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में वंचित समुदाय से आने वाले फैकेल्टी और छात्रों के साथ लगातार उत्पीड़न बढ़ रहा है जो शर्मनाक हैं, इसके खिलाफ न्यायप्रिय लोग एकजुट होकर आंदोलन और आक्रोशित थे जिसका परिणाम हुआ कि निलंबन वापस ले लिया गया है।
इसी तरह जिन भी जगह पर उत्पीड़न हो रहा है उसके खिलाफ एग्जिट होकर लड़ाई लड़ी जाएगी। यह आंदोलन सामूहिक रूप से विभिन्न छात्र संगठनों और सक्रिय राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं की लड़ाई की जीत है। इस लड़ाई में आइसा, आईसीएम, एससीएस, आरर्वाइए,बाप्सा और एनएसयूआई के लोग शामिल थे।