फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : डीएलएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 2.39 लाख सीटों पर होगा नामांकन

Mon, 24 Nov 2025 02:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डीएलएड प्रशिक्षण सत्र-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10,600 सीटों, 3,304 निजी एवं अल्पसंख्यक कॉलेजों की 2,28,900 सीटों समेत कुल 2,39,500 सीटों पर 15 दिसंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएलएड प्रशिक्षण सत्र-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10,600 सीटों, 3,304 निजी एवं अल्पसंख्यक कॉलेजों की 2,28,900 सीटों समेत कुल 2,39,500 सीटों पर 15 दिसंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर स्टेट रैंक जारी की जाएगी। जिसके आधार पर वर्गवार एवं श्रेणीवार राजकीय व निजी संस्थानों में सीट आवंटन के लिए काउंसलिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन


तीन चरणों की संपूर्ण प्रक्रिया के उपरांत 17 फरवरी से डीएलएड प्रशिक्षण शुरू होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि निजी संस्थान निर्धारित शुल्क 41,000 प्रतिवर्ष से अधिक नहीं ले सकेंगे। निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लिए जाने की शिकायत पर संबंधित संस्थान की संबद्धता समाप्त कर दी जाएगी। अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु एक जुलाई को 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर।
स्टेट मेरिट रैंक का प्रकाशन 23 दिसंबर।
पहले चरण की काउंसिलिंग 26 दिसंबर से 16 जनवरी तक।
प्रशिक्षण प्रारंभ 17 फरवरी।
प्रशिक्षण शुल्क प्रतिवर्ष 41,000।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें