प्रयागवाल सभा ने माघ मेला प्रशासन से तीर्थपुरोहितों को मिलने वाली सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि समय से काम पूरा हो और संगम की रेती पर कल्पवास को आने वाले श्रद्धालुनओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। उनका कहना है कि अबकी मेला कोविड नियमों के पालन के तहत ही पूरा होगा। ऐसे में और भी जरूरी है कि सुविधाएं समय से मिलें ताकि नियमों के मुताबिक शिविर बसाया जा सके और आने वाले कल्पवासियों को असुविधा न हो।
तीर्थपुरोहितों केप्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मेलाधिकारी से मुलाकात करके उनसे शिविर बसाने के लिए आवश्यक सुविधाएं जैसे नल, विधुत, शौचालय, छावनी आदि जल्द से जल्द जारी कराने का आग्रह किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तीर्थपुरोहितों को सबसे देर में भूमि का आंवटन किया जाता है और इसी तरह उन्हें सबसे देर में सुुविधा पर्ची भी मिलती है।
इस कारण कल्पवासियों के लिए समय से सुविधाएं उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पाता है। मेलाधिकारी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में सुभाष पान्डेय, राजेन्द्र पालीवाल, संतोष भारद्वाज, राजेश तिवारी, अमरनाथ तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, दिनकर पान्डेय, गोपाल मिश्र, अनुज तिवारी,उदय नारायण पान्डेय, सुरेंद्र पान्डेय, सोमेश्वर नाथ शर्मा, सिधाथ? पान्डेय ,आध्या पान्डेय, सुधीर शर्मा आदि शामिल थे।