फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज :  अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की मददगार महिला मुंडी पासी का चेहरा बेनकाब, पुलिस के हाथ लगी तस्वीर

Mon, 01 May 2023 02:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता की मददगार महिला मुंडी पासी का चेहरा बेनकाब हो गया है। पुलिस को मुंडी पासी की तस्वीर हाथ लगी है। बताया जाता है कि मुंडी पासी शाइस्ता परवीन की मदद कर रही है। लेडी डॉन मुंडी पासी की तस्वीर अभी तक पुलिस के पास नहीं थी।
विज्ञापन
लेडी डॉन मुंडी पासी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता की मददगार महिला मुंडी पासी का चेहरा बेनकाब हो गया है। पुलिस को मुंडी पासी की तस्वीर हाथ लगी है। बताया जाता है कि मुंडी पासी शाइस्ता परवीन की मदद कर रही है। लेडी डॉन मुंडी पासी की तस्वीर अभी तक पुलिस के पास नहीं थी। सर्च आपरेशन में पुलिस के हाथ उसकी तस्वीर हाथ लगी है। इसके बाद उसकी भी खोजबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि मुंडी पासी धूुमनगंज थाने की महिला हिस्ट्रीशीटर है। इसका नाम उमेश पाल की हत्या में भी सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि उमेश पाल के हत्या कि साजिश में यह भी शामिल थी। हत्याकांड के बारे में इसको पहले से जानकारी थी। घटना के बाद से ही यह फरर चल रही थी। मुंडी पासी शाइस्ता परवीन के साथ हमेशा देखी जाती थी। यह काफी समय से फरार चल रही है। 

विज्ञापन

गोवा के हिस्ट्रीशीटर की पनाह में है गुड्डू मुस्लिम

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल पांच लाख का इनामी और माफिया अतीक अहमद का खास गुर्गा गुड्डू मुस्लिम गोवा भाग गया है। वह गोवा के हिस्ट्रीशीटर अनवर शेख की पनाह में है। मेरठ से फरारी के बाद ही वह गोवा भाग गया था। इसके पहले वह लखनऊ में एक बिल्डर के भी संपर्क में था। एसटीएफ की टीम गुड्डू मुस्लिम की तलाश कर रही है। एसटीएफ की एक टीम गुड्डू मुस्लिम की तलाश में गोवा पहुंच गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें