फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में कपड़ा व्यापारी अगवा, सड़क पर गिरी मिली बाइक

विज्ञापन
सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे भूसू मुरैनी स्थित व्यापारी के घर लगी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कपड़े की दुकान बंदकर बाइक से घर जा रहे व्यापारी को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। खोजबीन के दौरान सड़क पर ही उसकी चाभी लगी बाइक मिली। व्यापारी को अगवा करने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा रहा। तहरीर मिलने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस व्यापारी की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे भूसू मुरैनी निवासी सुनील (30) पुत्र रामसिंह ने संागीपुर बाजार में रेडीमेड कपड़े की दुकान खोल रखी है। रविवार की रात लगभग नौ बजे वह दुकान बंदकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में ही सुनील ने अपने पिता के मोबाइल पर फोन कर बताया कि चार लोग उसके आगे पीछे लगे हुए हैं। इतना कहने के बाद फोन कट गया।
अनहोनी की आशंका जताते हुए सुनील के पिता ने पिता ने घटना की सूचना सांगीपुर पुलिस को दी और बाजार की ओर चल दिए। लखहरा गांव के पास स्थित एक भट्ठे के पास सुनील की बाइक खड़ी मिली, जिसमें चाभी लगी हुई थी। आसपास खोजने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। व्यापारी को अगवा करने की खबर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने तत्काल सीओ लालगंज रमेशचंद्र को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

सीओ लालगंज रातभर सांगीपुर पुलिस के साथ व्यापारी की खोजबीन करते रहे। संभावित स्थानों पर पुलिस तलाश करती रही। परिवार के लोगों ने अनुज सिंह पर शंका जताई थी। उसकी भी पुलिस तलाश करती रही, लेकिन कुछ भी पता न चला।

सांगीपुर थाना क्षेत्र से अपहृत व्यापारी सुनील।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें