सहसों में आयोजित नेत्र शिविर में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी
कांदी रोड पर रविवार को विशाल नेत्र शिविर एवं कंबल वितरण का आयोजन किया गया। इसमें हरी नेत्रालय प्रयागराज की टीम की ओर से 1500 मरीजो की निःशुल्क जांच कर उन्हें दवाइयां और चश्मा वितरण किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि हमारे शरीर में नेत्र का बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। आंखों की समस्या को दूर करना बहुत ही पुनीत कार्य है।
इस दौरान संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा ने कहा कि इस तरह का आयोजन करना बहुत बड़ी बात है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी, फूलपुर विधायक दीपक सिंह पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने भी संबोधित किया। आयोजक भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष आशीष केसरवानी ने अतिथितियों का स्वागत किया।
इस मौके पर डीजीएम पवन अरोड़ा, पिंटू नेता, ब्लॉक प्रमुख वीपेंद्र सिंह पटेल, गीता सिंह, त्रयंबक त्रिपाठी, अरुण अग्रवाल, नितिन केसरवानी और सुशील केसरवानी आदि मौजूद रहे।