फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सटीक उत्तर लिखने के साथ ही बनाएं डायग्राम : चौहान

Mon, 02 Feb 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
कोरांव। जीव विज्ञान के शिक्षक अजीत कुमार चौहान
विज्ञापन
जीव विज्ञान रटने का नहीं समझने का विषय है। जो विद्यार्थी इसकी मूल अवधारणाओं को समझ लेता है, वही टाॅपर बनकर उभरता है। इसमें बेहतर अंक हासिल करने के लिए प्रश्नों का सही उत्तर लिखने के साथ ही उससे संबंधित डायग्राम भी बनाएं। सिलेबस को बारीकी से समझें और एनसीआरटी की पुस्तकों का अध्ययन करें। उक्त बातें सहायक अध्यापक अजीत कुमार चौहान ने कहीं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन सबसे महत्वपूर्ण है। प्रश्नपत्र को ध्यान से पढ़ें। पहले दो और तीन अंकों वाले लघुउत्तरीय प्रश्नों को हल करें।
विज्ञापन


अभ्यास और आत्मविश्वास दिलाएगा गणित में सफलता : शुक्ल

यूपी बोर्ड की परीक्षा नजदीक आते ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों में गणित विषय को लेकर तनाव बढ़ाने लगा है। परीक्षा के दबाव और अंकों की चिंता के बीच गणित से जुड़ीं भ्रांतियों को दूर करने के मकसद से शिक्षकों ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक और उपयोगी मार्गदर्शन दिया।
कोरांव के गोपाल विद्यालय इंटर काॅलेज के गणित के प्रवक्ता अखिलेश शुक्ल ने कहा कि गणित की सफलता के लिए केवल सूत्र याद करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह समझना जरूरी है कि उनका प्रयोग कब और कैसे किया जाए। प्रतिदिन लिखकर प्रश्न हल करने से गणना की गति बढ़ती है और त्रुटियों में कमी आती है, जिससे आत्मविश्वास विकसित होता है। उन्होंने छात्रों को पिछले पांच वर्षों के प्रश्नपत्रों और माॅडल पेपर हल करने की सलाह दी। इसे परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों की प्रकृति और समय प्रबंधन की बेहतर समझ बनती है। ज्यमिति और त्रिकोणमिति जैसे अध्यायों में साफ-सुथरी आकृतियां, सही माप और स्पष्ट ग्राफ उत्तर पुस्तिका को प्रभावी बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें