फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरमराई विद्युत आपूर्ति, आधे से ज्यादा शहर अंधेरे में

Thu, 12 Jul 2018 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बुधवार की शाम हुई तेज बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति को भी जबर्दस्त तरीके से प्रभावित किया। सिविल लाइंस, जानसेनगंज, जार्जटाउन, नैनी, झूंसी सहित कमोवेश पूरे शहर की बिजली व्यवस्था चरमराने से जनजीवन बुरी तरह प्रभाृिवत रहा। वहीं सरकिट हाउस के करीब आकाशपुरी कॉलोनी के पास बड़ा पेड़ गिरने से अशोकनगर और आसपास के इलाकों की बत्ती गुल हो गई। इन क्षेत्रों में आधी रात के बाद तक भी बिजली नहीं आ सकी थी। तेज बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में तकरीबन दो घंटे तो कई मोहल्लों में छह घंटे बाद देर रात तक भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसकी वजह से पेयजल संकट भी बरकरार रहा।  कई इलाके पूरी तरह से अंधेरे में डूबे रहे। सड़क पर भी अंधेरा पसरा रहने के कारण लोगों के लिए बारिश से बदहाल सड़कों पर चलना मुश्किल रहा। अंधेरे में लोग कई जगहों पर गिरकर चोटिल हुए।
विज्ञापन


बारिश की शुरुआत के साथ ही करेली सब स्टेशन से जुड़े करेली, जेके आशियाना, गौस नगर, मक्का मस्जिद, साठ फीट रोड, मस्तान मार्केट, रहमत नगर, बाजूपुर, हड़्डी गोदाम, करामत की चौकी, आजादनगर, इस्लाम नगर, अबू बकर मस्जिद क्षेत्र, सोलह मार्केट, अस्करी मार्केट आदि क्षेत्रों में बत्ती गुल हो गई। करेलाबाग सब स्टेशन से जुड़े रसूलपुर, तुलसीपुर, करेलाबाग, कुष्ठ आश्रम, शास्त्रीनगर, सदियापुर आदि मोहल्लों में भी कई-कई बार बिजली की आंख मिचौली लगी रही। शाम छह बजे से गुल बिजली रात साढ़े नौ बजे आ सकी लेकिन बारह बजे फिर चली गई।

कल्याणी देवी सब स्टेशन से जुड़े अटाला, गोलपार्क, हसन मंजिल, अतरसुइया के अतिरिक्त दरियाबाद के जोगीघाट, पठनवल्ली, कटहरा, सैयदवाड़ा, पीपल चौराहा आदि इलाके में बिजली तकरीबन दो घंटे तक गुल रही। रात तकरीबन नौ बजे विद्युत आपूति बहाल हुई लेकिन बिजली का आना-जाना रात भर लगा  रहा।खुसरोबाग सब स्टेशन से जुड़े लूकरगंज, कोलहनटोला, खुल्दाबाद, हिम्मतगंज, बख्शी बाजार, रोशन बाग, वैद्यन टोला, दायराशाह अजमल, नखासकोहना, सेवईं मंडी, बाध मंडी, खलीफा मंडी, गढ़ी सराय, पत्थर गली, मिनहाजुपर, गुड़िया तालाब आदि इलाकों में रात साढ़े नौ बजे के बाद ही बिजली आ सकी। रामबाग सब स्टेशन से जुड़े आजाद नगर, साउथ मलाका, कीडगंज, गऊघाट आदि इलाके में भी बारिश के साथ ही बिजली गुल हुई तो आधी रात के बाद तक आपूर्ति नहीं बहाल हो सकी।
विज्ञापन


फोर्ट रोड सब स्टेशन अल्लापुर, तिलक नगर, सोहबतियाबाग, दारागंज, तुलाराम बाग, बैरहना सहित तमाम मोहल्लों में भी तेज बारिश के थोड़ी देर बाद ही बिजली काट दी गई थी जो रात साढ़े दस बजे तक नहीं आ सकी। वहीं मेयो हाल के अधिशासी अभियंता ओपी मिश्र ने दावा किया कि तकरीबन आधी रात तक पूरे शहर में बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।

बहादुरगंज के शिवाजी पार्क क्षेत्र की बिजली बुधवार सुबह 11 बजे से कटी और रात बारह बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। वहीं बारिश के बाद धूमनगंज क्षेत्र के प्रीतम नगर स्थित पानी टंकी समित कई इलाकों की बिजली गुल हुई तो देर रात तक नहीं आई। एसडीओ के मुताबिक ट्रांसफार्मर में फाल्ट के कारण परेशानी आई।

करेली के रहमतनगर, बाजूपुर आदि इलाकों में बिजली विभाग के अफसरों ने विजिलेंस टीम के साथ छापेमारी की। एसडीओ करेली रवींद्र पाल के मुताबिक इस दौरान कम लोड, कटियामारी सहित अन्य कई तरह की अनियमितताओं के आरोप में धारा 135 के अंतर्गत करेली थाने में 24 उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें