इलाहाबाद (ब्यूरो)। विहिप के तत्वावधान में शनिवार को नेपाल भूकंप पीड़ितों के लिए रैली निकाली गई। चौक के नागरिकों ने प्रमुख व्यवसायी मोहन जी टंडन, आलोक की अगुवाई में रैली निकाल कर व्यापारियों से सहयोग करने की अपील की। रैली में रामप्रसाद यादव, आनंद जी टंडन, देवाशीष श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, गुलाम रसूल, लता उपाध्याय, अर्जुन, सत्यदेव, सौरभ, हर्ष आदि शामिल हुए।
साहित्यांजलि प्रज्योदि संस्था की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें भूकंप पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। अध्यक्षता डॉ. सुरेश चंद्र श्रीवास्तव व संचालन डॉ. प्रदीप कुमार चित्रांशी ने की। गोष्ठी में सुनील मिश्रा मीरा सिन्हा, सरिता मिश्र, कविता उपाध्याय, डॉ. रवि मिश्र ने विचार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन अंशुमान सिंह ने किया। स्वामी विवेकानंद बाल एवं महिला कल्याण शोध संस्थान ने विचार गोष्ठी आयोजित की। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दयाराम ने की। सचिव राजेंद्र प्रसाद ने 15 दिवसीय सहायता शिविर लगाने का प्रस्ताव रखा।