फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बम बांधते समय हुआ विस्फोट, युवक का हाथ उड़ा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस में रविवार देर रात यात्रिक चौराहे के पास बम बांधते समय हुए विस्फोट में एक युवक का हाथ उड़ गया। उसके दूसरे हाथ, आंख व सीने में भी गंभीर चोटें आईं। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

घटना देर रात 12:30 बजे के करीब हुई। पुलिस के मुतबिक, यात्रिक चौराहे के आसपास का इलाका अचानक जोरदार धमाके से दहल उठा। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गंभीर रूप से जख्मी एक युवक जॉकी शोरूम के पीछे से निकलकर जाता देखा गया है। उसका एक हाथ उड़ गया है और दूसरे हाथ, आंख व सीने पर गंभीर चोटें हैं।
पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक जा चुका था। इसके बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए। तब पता चला कि युवक सिविल लाइंस स्थित निजी अस्पताल की ओर गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत बेहद गंभीर है।
विज्ञापन


बोला- पटाखे में हुआ विस्फोट
सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि घायल युवक की पहचान कार्तिकेय आनंद (20) के रूप में हुई है। वह जीएसएस के पीछे स्थित सागरपेशा बस्ती का रहने वाला है। फौरी तौर पर हुई पूछताछ में उसने बताया कि वह जेब में पटाखा रखे हुए था। इसमें हुए विस्फोट से ही वह जख्मी हुआ।

हत्या के प्रयास में गया था जेल
पुलिस के मुताबिक, घायल युवक पिछले साल हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वह करीब छह महीने तक जेल में रहा। हाल ही में जेल से छूटकर आया था। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथमदृष्टया यही तथ्य सामने आया है कि बम बांधते समय युवक हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें