शादी समारोह ने बचा ली मजदूरों की जान
आग का गोला बनी पटाखा फैकटरी से बचकर निकले रामनरेश ने बताया कि फैकटरी में लगभग 22 लोग काम करते हैं। इनमें 16 लोग ही रविवार को आए थे। चंपहा के रहने वाले अन्य पांच लोग नहीं आए थे। उनके गांव में शायद कोई शादी समारोह था। फैकटरी नहीं आने के कारण इनकी जान बच गई। अन्यथा, यह भी हादसे का शिकार हो जाते।