फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान : आसमान से बरस रही आग से राहत मिलने की उम्मीद, दो तीन दिन में हो सकती है बारिश

Fri, 19 May 2023 03:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। 
विज्ञापन
शहर के सबसे अधिक भीड़ वाले इलाके चौक में दोपहर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिन का पारा चढ़ने के कारण गर्मी से लोग अब बेहाल हो रहे हैं। शुक्रवार को दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में यह 45 से 46 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। चिलचिलाती धूप और गर्मी के चलते शहर के भीड़ भाड़ वाले तमाम इलाकों में दोपहर में सन्नाटा दिखा। तपिश का असर देर शाम तक महसूस किया गया। गर्मी का असर इस कदर है कि पंखा और कूलर से भी गर्म हवाएं निकल रही हैं। अभी कुछ दिन और गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 44.2 तथा न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह हल्की बदरी तथा तेज हवा चलने से बृहस्पतिवार को तापमान में गिरावट की उम्मीद थी लेकिन सूरज के ऊपर चढ़ने के साथ धूप का तीखापन भी तेज होता गया। इसी के साथ हवाएं भी गर्म होती गईं। इसका नतीजा रहा कि तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोग काफी परेशान रहे।
 

भीषण गर्मी और तेज धूप में रेल सिग्नल होने पर ट्रैफिक में फंसे राहगीरों की हालत खराब है। शहर में कई इलाकों में जाम और ऊपर से तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल हो जा रहा है। इसके कारण दोपहर में रोडवेज की बसों में यात्रियों की संख्या में भी काफी कमी देखी गई। सामान्य बसों के अलावा यात्री जनरथ और अन्य वातानुकूलित बसों को तरजीह दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिलचिलाती धूूप से राहगीरों का हाल बेहाल रहा। - फोटो : अमर उजाला।
हीट वेब के लिए रहें तैयार, 46 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, हो सकती है बारिश

आने वाले चार-पांच दिनों में गर्मी और सताएगी। इस बाबत लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को तो अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने की ही उम्मीद है लेकिन शनिवार एवं रविवार को हीट वेब चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।

साथ ही पारा भी 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।  इतना ही नहीं रात का तापमान भी रिकार्ड 29 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। यानि, रात भी काफी सताने वाली होगी। सोमवार को बदरी के आसार हैं लेकिन हीट वेब के साथ तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें