रिंग रोड, राम पथ गमन मार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण जल्द
रिंग रोड और राम पथ गमन मार्ग का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अफसरों का कहना है कि रिंग रोड के लिए पहले चरण में होने वाले कार्य के लिए जमीन चिह्नित किए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। दोनों ही परियोजनाओं के लिए इसी महीने नोटिफिकेशन जारी कर काश्तकारों से आपत्तियां लिए जाने की तैयारी है।
गंगा पर एक और पुल की तैयारी
गंगा पर एक और पुल बनाने की तैयारी है। लवायन कला से छतनाग के बीच पुल के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री की ओर से संकेत मिलने के बाद इसकी कवायद तेज कर दी गई है।