फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive : प्रयागराज में तीन हजार फ्लैट बिक्री को तैयार, दिवाली पर गृह प्रवेश की तैयारी

Fri, 16 Oct 2020 11:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर के बीच सिविल लाइंस में भी बिल्डर 40 से 70 फ्लैटों वाली बहुमंजिला आवासीय योजनाओं को पूरा करा रहे हैं। वहीं जार्ज टाउन, राजापुर के साथ नैनी के डांडी और झंसी में समूह आवास योजनाओं पर काम चल रहा है। 
  1. सौ से अधिक फ्लैटों वाली बड़ी योजनाएं
  •  विनायक अपार्टमेंट-अशोक नगर-104 इकाई
  • संगम रीयल स्टेट एंड कांस्ट्रक्शन -बक्शी उपरहार-170 इकाई
  • रुद्रा नवनिर्माण -धनुहां नैनी-154 इकाई
  • देवज्ञ कांस्ट्रक्शन-सूबेदारगंज-159 इकाई
  • गनपति सहकारी आवास समिति- म्योर रोड- 114 इकाई
  • अतुल अग्रवाल- अरैल नैनी-284 इकाई
  • रूद्रा नवनिर्माण -नसीरापुर, झूंसी-432 इकाई
  • प्रयाग उपनिवेश सहकारी आवास समिति- सूबेदारगंज (साईंधाम)-194 इकाई
  • संगम स्ट्रक्चरल लिमिटेड- स्टैनली रोड-148 इकाई
  • मुरली धर अग्रवाल-अरैल-144 इकाई
  • प्रदीप कनौडिया आदि- लूकरगंज-111 इकाई
  • तुल्सियानी एके इंफ्रा- डभांव नैनी-328 इकाई
  • नारायण इंफ्राहाइट -अरैल- 479 इकाई
  • हेमंत कुमार सिंधी- उमरपुर नीवा-197 इकाई
  • रीतेश पाल- अरैल नैनी-123 इकाई
  • न्यू मार्डन बिल्डवेव-वाजिदपुर-312 इकाई
  • पंचन रियलकॉन-मवैया नैनी-1068 इकाई
  • शेरवानी इंडस्ट्रियल सिंडीकेट- हरवारा-160 इकाई
  • अनीस बीर, हर्ष अग्रवाल आदि-जार्जटउन-122
  • नारायण इंफ्रोटेक-अरैल नैनी, - 432 इकाई
  • सिटीजन इंफ्रावेंचर्स-झूंसी 256 इकाई
  • अनूप चंद्र जैन आदि- मुंडेरा- 764 इकाई
  • पंचम रियलकॉन-मवैया-नैनी- 890 इकाई
  • पंचम रियलकॉन- अरैल नैनी-180 इकाई
  • द इनोवेटर्स डिजिटल एड्स- जलालपुर घोसी( झलवा)- 611 इकाई विला सहित
  • शेरवानी इंडस्ट्रियल- सुलेमसराय जयरामपुर-256 इकाई
  • विनायक कृपा होम बिल्ड- हरवारा-657 इकाई
  • त्रिवेणी बिल्ड जोन- झूंसी-178 इकाई
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन में ठप रीयल एस्टेट का बाजार पूरी तरह से बदल रहा है। आशियानों का यह कारोबार अब रफ्तार पकड़ रहा है। वर्क फ्राम होम की संस्कृति में रमे लोग अब अपना घर हो, इस संबंध में पूछताछ कर रहे हैं। बिल्डरों का जोर अब नए प्रोजेक्ट पर नहीं बल्कि रेडी टू मूव फ्लैटों और मकानों पर है। शहर में पीडीए स्वीकृत 81 छोटी बड़ी आवासीय योजनाओं में भवन निर्माण तेज किया गया है। त्योहारी सीजन में करीब तीन हजार फ्लैट बिक्री क के लिए तैयार होंगे।  

विज्ञापन

डेमो पिक - फोटो : सोशल मीडिया
मार्च से अचानक बदले माहौल में रीयल एस्टेट बाजार भी प्रभावित हुआ। अनलॉक में शर्तों के साथ एक से दो योजनाओं में बिल्डरों ने काम शुरू कराया। अब मौजूदा समय में निर्माण के साथ तैयार फ्लैटों, भवनों को फिनिश कराने का काम जोरों पर है।उम्मीद है कि नवरात्र और दिवाली के मौके पर करीब तीन हजार छोटे बड़े फ्लैट, विला की बिक्री होगी। बिल्डर अपने प्रोजेक्ट पूरा करने को एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं। 

रीयल एस्टेट कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है कि कोरोना के कारण निवेशक इस सेक्टर से पूरी तरह से गायब हो गए। वास्तविक जरूरतमंद खरीदारों की इंक्वायरी और मांग को पूरा करने के लिहाज से बिल्डर उत्साहित होकर आगे बढ़ रहे हैं। बिल्डरों का जोर प्रोजेक्टों में लोगों की मांग के अनुरूप सुविधाजनक जेब के मुताबिक आशियाना उपलब्ध करने पर है। 

demo pic

स्वीकृत प्रोजेक्टों में हैं सभी आय वर्ग के भवन, फ्लैट

पीडीए ने भी अपनी नैनी और कालिंदीपुरम योजनाओं के अधूरे फ्लैटों को पूरा कराने काम शुरू कर दिया है। वहीं बिल्डरों ने त्योहारी सीजन में बेहतर बिक्री की उम्मीद से काम तेज कराया है। दस निजी बहुमंजिला योजनाओं से इतर 40 से 100 फ्लैट वाले प्रोजेक्ट दिसंबर तक पूरे होने की उम्मीद है। वहीं करीब तीन हजार ऐसे तैयार भवन फिनिश कराए जा रहे हैं, जिनमें खरीदार दिवाली के मौके पर गृह प्रवेश कर सकें। इनमें 11 से 17 लाख, 20 से 30 लाख, फिर 30 से 60 लाख तक के फ्लैट त्योहारी सीजन में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। 
विज्ञापन

real estate

भूखंड नहीं भवन और फ्लैटों की खरीद के लिए पूछताछ

सितंबर माह से मौजूदा समय तक बिल्डरों से संपर्क करने वाले ग्राहकों ने भूखंड नहीं बल्कि बिल्कुल तैयार मकान और फ्लैटों के बारे में जानकारी ली। इसमें फ्लैट टू या थ्री बीएचके हैं। बालकनी और रसोई के साथ अन्य क्या सुविधाएं हैं, इस पर ग्राहकों का फोकस बना है। कम दाम में ज्यादा जगह वाले फ्लैटों को खरीदार पसंद कर रहे हैं।
 

पूर्णता प्रमाण पत्र की मांग बता रही कि रीयल एस्टेट ने पकड़ी रफ्तार

निजी बिल्डरों का ध्यान त्यौहारी सीजन से पहले पीडीए और रेरा से पूर्णता प्रमाण पत्र लेने में है। घोषणा के मुताबिक वह उपभोक्ताओं को सुविधा दे रहे हैं या नहीं, इस बारे में गारंटी देने की तैयारी है। ग्राहकों को लुभाने और तैयार फ्लैटों की बिक्री में पूर्णता प्रमाण पत्र अहम भूमिका निभाता है। 
 
  • कोरोना काल में ठप रीयल एस्टेट के प्रोजेक्ट अब रफ्तार पकड़ रहे हैं। अभी तक सन्नाटा था लेकिन पुरुषोत्तम मास में पहले बुकिंग करा चुके ग्राहक नवरात्र में पजेशन चाह रहे हैं। वहीं अच्चे प्रोजेक्ट में बुकिंग के संबंध में पूछताछ काफी बढ़ी है। लोगों का 30 से 50 लाख तक की कीमत के फ्लैटों में ज्यादा रुचि बनी है। त्योहारी सीजन में मकान और फ्लैटों की अच्छी बिक्री की उम्मीद है। - संजीव अग्रवाल, बिल्डर, अध्यक्ष सीआरईडीएआई
 
  • पीडीए नैनी और कालिंदीपुरम आवासीय योजनाओं में फ्लैटों का निर्माण करा रहा है। अब काम पूरा करने पर जोर है। मध्यमवर्गीय लोगों की जरूरत के अनुरूप बने इन फ्लैटों के खरीदार तैयार है। नियमों के मुताबिक पीडीए के नई संपत्तियों की बिक्री की जाएगी। वहीं निजी बिल्डरों के 81 प्रोजेक्टों में भी नियमों-शर्तों के मुताबिक निर्माण कार्य तेजी पर है। - सत शुक्ला, ओएसडी-जोनल अधिकारी पीडीए

निजी बिल्डरों का शहर में कम शहर के बाहरी इलाकों में योजनाओं के विकास पर ज्यादा जोर है। बड़ी भवन निर्माता कंपनियां भी नैनी, झूंसी, शहर पश्चिमी इलाके में फ्लैटों का निर्माण करा रही हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें