फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

exclusive : हैदराबाद, दिल्ली से भी जुड़े हीर खान के तार, आठ मददगारों की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 09 Dec 2020 12:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वांछित आठ आरोपी, जिनकी है पुलिस को तलाश
वारिस निवासी हैदराबाद
सिराज उर्फ मियां निवासी हैदराबाद
शमशीर निवासी हैदराबाद
आबिद वानी निवासी दिल्ली
नासिर भाई
आर्यन उर्फ अजीज
अप्पू भाई
अब्बू का भाई अजमी
विज्ञापन
हीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यू-ट्यूब पर हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक बातें कहने का वीडियो अपलोड कर चर्चा में आई सना उर्फ हीर खान के तार प्रयागराज ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों से भी जुड़े हैं। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना में जुटी पुलिस को फिलहाल जिले के साथ ही दिल्ली व हैदराबाद से जुड़े ऐसे 8 लोगों का नाम पता चला है, जो उसके मददगार थे। पुलिस इन सभी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


नुरुल्लाह रोड निवासी हीर खान ने यू-ट्यूब पर भड़काऊ बयान से संबंधित वीडियो पोस्ट किए। इनमें ना सिर्फ उसने हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं, बल्कि धर्म विशेष के बारे में भी अशोभनीय बातें कहीं। पुलिस का आरोप है कि उसने ना सिर्फ धार्मिक भावनाएं भड़काने, बल्कि दो समुदायों में शत्रुता फैलाने की भी कोशिश की। उसका यह कृत्य देशद्रोह की श्रेणी में भी आता है। पुलिस इस मामले में अभियुक्त हीर खान के अलावा उसके मित्र कानपुर निवासी सैफ अंसारी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक, खुल्दाबाद थाने में उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला है कि हीर के लिंक न सिर्फ प्रदेश के कई शहरों बल्कि दूसरे राज्यों के कुछ लोगों से भी थे। इसमें हैदराबाद और दिल्ली भी शामिल है। पुलिस को उसके आठ मददगारों का नाम पता चला है, जिनमें से तीन हैदराबाद के हैं। इसी तरह एक मददगार दिल्ली का रहने वाला है। चार अन्य मददगारों के भी नाम पता चले हैं, लेकिन उनके बारे में यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि वह कहां के रहने वाले हैं। ऐसे में पुलिस इन सभी आठ लोगों को मुकदमे में आरोपी बनाकर उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

 

व्हाट्सएप, इंटरनेट के जरिए करती थी बातचीत

गिरफ्तारी के दौरान हीर खान के कब्जे से पुलिस ने पेनड्राइव, लैपटॉप और मोबाइल बरामद किया था। सूत्रों के मुताबिक, लैपटॉप व मोबाइल में उसके कई भड़काऊ बयान वाले वीडियो मिले हैं। इसी तरह पेन ड्राइव में भी वीडियो, ऑडियो स्टोर मिले। पुलिस ने इन सभी सामग्रियों की न सिर्फ गहनता से पड़ताल की बल्कि जांच के लिए इन्हें फॉरेंसिक लैब भी भेजा। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान पता चला है कि हीर खान व उसके मददगार व्हाट्सएप और इंटरनेट कॉलिंग के जरिए भी एक दूसरे से संपर्क करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें