फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिवः एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश से पहले पूरे शरीर की होगी स्कैनिंग

विज्ञापन
कोलकाता हवाई अड्डा (फाइल)
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट में प्रवेश के लिए यात्रियों को अब कड़ी जांच से गुजरना होगा। यहां एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश से पहले पूरे शरीर की स्कैनिंग होगी। इसके लिए यहां बॉडी स्कैनर मशीन लगाने की तैयारी की जा रही है। यह मशीन प्रयागराज के अलावा सूबे के वाराणसी एवं लखनऊ एयरपोर्ट में भी लगाई जाएगी। इसी वित्तीय वर्ष बॉडी स्कैनर मशीन प्रयागराज समेत सूबे के सभी महत्वपूर्ण एयरपोर्ट पर लगा दिए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


प्रयागराज समेत तमाम एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच मेटल डिटेक्टर एवं हाथ में पकड़े जाने वाले डिटेक्टर आदि से की जाती है। इसकी मदद से गैर धातु वाले हथियारों और विस्फोटकों का पता नहीं लग सकता। जबकि बॉडी स्कैनर शरीर में छिपाए गए धातु एवं गैर धातु वाली चीज को तुरंत पकड़ सकता है। इस वजह से विमान एवं एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए सभी महत्वपूर्ण एयरपोर्ट पर बॉडी स्कैनर मशीन लगाने की तैयारी की गई है। इस संबंध में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) की ओर से पत्र भी जारी किया जा चुका है।

ब प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा एयरपोर्ट में बॉडी स्कैनर मशीन लगाई जाएगी। अभी यह मशीन देश के चुनिंदा एयरपोर्ट मुंबई, बंगलूरू आदि स्थानों पर ही लगी है। इस मशीन के लगने के बाद यात्री को यात्री को पहले अपनी जैकेटस, बैल्ट और सभी ऐसी चीज उतारनी होगी जिसमें मेटल का इस्तेमाल होता है। इस तकनीक में यात्री के पास अगर कोई संदेहास्पद चीज होती है तो उसका पता उसकी बेवलेंथ इमेज से लगाया जा सकता है। बॉडी स्कैनर एक घंटे में तकरीबन 300 यात्रियों की जांच कर सकता है। इसके लगने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। स्कैन किए हुए यात्रियों की इमेज सात दिन तक स्टोर की जा सकती है। प्रयागराज एयरपोर्ट में फिलहाल अभी एक स्कैनर से काम हो जाएगा। आने वाले दिनों में अगर यहां से विमान सेवा बढ़ती है तो यहां दो स्कैनर की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन

‘सुरक्षा की दृष्टि से बॉडी स्कैनर मशीन काफी महत्वपूर्ण है। चुनिंदा एयरपोर्ट में ही ये अभी उपलब्ध है। ये मशीन यहां लगती है तो एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।’
विज्ञापन

सुनील यादव, निदेशक एयरपोर्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें