फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिवः तेजस में सभी तरह के कोटा एवं पास रहेंगे अमान्य

विज्ञापन
Exclusive: All types of quota and pass in Tejas will remain invalid
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के इलाहाबाद मंडल में अगले माह से शुरू हो रही तेजस एक्सप्रेस को आईआरसीटीसी के हाथ सौंप दिए जाने के बाद उसका साइड इफेक्ट अब सामने आया है। लखनऊ से कानपुर होकर दिल्ली जाने वाली इस ट्रेन का संचालन यूं तो अगले माह से शुरू होना है लेकिन, इसके संचालन के पूर्व ही तमाम ऐसी बातें सामने आ गई हैं, जिसका रेलवे यूनियन ने विरोध शुरू कर दिया है। दरअसल, इस ट्रेन में सभी तरह के कोटा एवं पास अमान्य कर दिए गए हैं। यहां तक रेलकर्मियों का ड्यूटी पास भी इसमें अमान्य रहेगा।
विज्ञापन

रेलवे ने अपने सौ दिन के एडवांस प्लान में दो ट्रेनों को निजी हाथ में देने का एलान किया था। इसके तहत लखनऊ से नई दिल्ली के लिए शुरू होने वाली तेजस एक्सप्रेस की कमान रेलवे ने आईआरसीटीसी को सौंपी है। अगले माह इस ट्रेन की शुरूआत हो जाएगी। आईआरसीटीसी ने इस ट्रेन को पूरी तरह से व्यवसायिक कर दिया है। इसकी शुरूआत के पूर्व ही आईआरसीटीसी ने स्पष्ट कर दिया है कि तेजस में किसी भी तरह का कोटा मान्य नहीं होगा, जबकि अन्य ट्रेनों में विकलांग कोटा, सीनियर सिटीजन कोटा, वीआईपी कोटा आदि मान्य होते हैं।
इसके अलावा तेजस में सभी तरह के पास भी अमान्य कर दिए गए हैं। इसमें बुकिंग के दौरान भी यात्रियों से फ्लैक्सी फेयर लिया जाएगा। एनसीआर इलाहाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित के मुताबिक तेजस भले ही हमारे मंडल से चले लेकिन, उसमें रेलवे का स्टाफ नहीं रहेगा। सिर्फ गार्ड और ड्राइवर ही एनसीआर के रहेंगे। तेजस में चेकिंग स्टाफ भी आईआरसीटीसी का ही रहेगा। कैटरिंग आदि भी आईआरसीटीसी के पास ही रहेगी।
विज्ञापन

उधर, नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन ने तेजस एक्सप्रेस को आईआरसीटीसी को दिए जाने का विरोध किया है। यूनियन महामंत्री आरडी यादव ने कहा कि इस ट्रेन में सभी पास एवं कोटे मान्य किए जाए। मंडल मंत्री शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि रेलवे का यूनियन किसी भी सूरत में निजीकरण नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें