फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिवः सभी राजधानी, शताब्दी ट्रेनों में रहेंगे अब दो इंजन

विज्ञापन
Exclusive: All Rajdhani, Shatabdi trains will now have two engines
विज्ञापन
सभी राजधानी, शताब्दी ट्रेनों में अब रहेंगे दो इंजन
विज्ञापन

0 पहले चरण में देश की सभी 64 राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में हो रही व्यवस्था
0 प्रयागराज समेत अन्य सुपरफास्ट ट्रेनें भी होंगी लैस, समय पालनता में आएगा सुधार
राहुल शर्मा
प्रयागराज। देश की सभी राजधानी , शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन समेत सभी प्रमुख सुपरफास्ट ट्रेनों में अब दो इंजन रहेंगे। शुरूआत इसकी राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस से होगी। रेलवे ने देश में चल रही सभी 64 राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस के दोनों ओर इंजन लगाने का निर्णय लिया है। इससे इन ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ेगी। साथ ही दिल्ली से हावड़ा पहुंचने में 90 मिनट के समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय राजधानी, शताब्दी आदि ट्रेनों में एक-एक इंजन का ही प्रावधान है। दो इंजन लगा देने से ट्रेन के ठहराव के बाद दुबारा स्पीड लेने के समय में बचत होगी। जैसा की ईएमयू और डीएमयू ट्रेनों में होता है। दो इंजन लगने के बाद ईएमयू और डीएमयू की तर्ज पर राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस एक बार रुकने के बाद दुबारा रफ्तार लेने में ज्यादा वक्त नहीं लगाएगी। इसके अलावा अंतिम स्टेशन पर भी वॉशिंग लाइन में जाने के दौरान संबंधित ट्रेन में दोनों ओर इंजन लेने से शंटिंग के दौरान भी समय काफी कम लगेगा। इसके अलावा गार्ड भी अब संबंधित ट्रेनों के पीछे लगे इंजन में बैठेगा। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह का कहना हे कि इस व्यवस्था से दिल्ली से हावड़ा पहुंचने में राजधानी के समय में 90 मिनट की बचत होगी। आने वाले दिनों में प्रयागराज एक्सप्रेस समेत अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों में भी यही व्यवस्था की जा सकती है। इससे ट्रेनों की समय पालनता में भी काफी सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें