समाजवादी पार्टी से करछना विधायक उज्ज्वल रमण सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग आबकारी मंत्री को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विगत कई माह से जहरीली शराब से लोगों की जान जा रही है। सूबे के आबकारी मंत्री को भी चाहिए कि वह नैतिकता के आधार पर खुद ही अपना इस्तीफा दें।
विधायक ने कहा कि आबकारी मंत्री को इस बात की वाहवाही नहीं लुटनी चाहिए कि शराब की बिक्री से प्रदेश का खजाना भरा है। मुख्यमंत्री से उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि उत्तर प्रदेश में नकली शराब के साथ नकली दवाओं का भी बहुत बड़ा गोरखधंधा बडे़ पैमाने पर चल रहा है। इसमें बडे़- बडे़ पूंजीपतियों के साथ सफेदपोश लोगों का संरक्षण हैं ।
यह बहुत बड़ा नेटवर्क हैं जिसे पूरी तरह खत्म करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नकली दवाओं का कारोबार तो पहले भी होता था लेकिन इस कोरोना महामारी के एक साल में नकली दवाओं का कारोबार छा गया है। विधायक ने जनहित में प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंग होम के बाहर प्राइज लिस्ट लगाने की भी मांग की।