मेजा तहसील के महीप सिंह पर खनन विभाग में रवन्ना व पट्टा से जुड़े मामले में एक करोड़ 27 लाख 41 हजार 95 रुपये बकाया हैं। प्रशासन ने महीप सिंह के खिलाफ वसूली प्रमाणपत्र जारी किया है। खनन देय के मामले में ही जार्जटाउन के सुदामा सिंह पर 85,12,944 और करछना के रविंद्र कुमार पांडेय पर 47.43 लाख रुपये बकाया हैं।
इसके अलावा यूपी स्टेट एग्रो से जुड़े मामले में फूलपुर के पंचू लाल पर 8,95,601 रुपये व उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी समिति संघ प्रयागराज के मामले में कोरांव के आद्या प्रसाद पर 97,41,822 रुपये बकाया हैं। इन दोनों को भी प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह का कहना है कि अगर बकायेदार नहीं मिलते हैं तो आरसी वापस हो जाएगा और इसके बाद शासन स्तर से कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।