फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Bharti : सारनाथ के एसी कोच में घुसे परीक्षार्थी, बड़ी मशक्कत के बाद सभी को किया गया बाहर

Thu, 11 Jun 2026 06:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार को परीक्षा छूटने के बाद प्रयागराज जंक्शन और विद्या वाहिनी बस स्टेशन पर बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती के बाद ट्रेनों में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार को परीक्षा छूटने के बाद प्रयागराज जंक्शन और विद्या वाहिनी बस स्टेशन पर बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहली पाली की परीक्षा के बाद जंक्शन पहुंचे अभ्यर्थियों ने प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर आकर रुकी सारनाथ एक्सप्रेस की एसी बोगियों में काफी परीक्षार्थी घुस गए।

विज्ञापन


गनीमत रही कि आरपीएफ की टीम वहां पहुंच गए। प्रभारी अमित मीणा और अन्य जवानों ने किसी तरह से अभ्यर्थियों को बाहर निकाला। कमोवेश यही स्थिति कामायनी एक्सप्रेस की भी रही। जंक्शन पर शाम 6.40 बजे जैसे ही ट्रेन पहुंची उसके भी एसी कोच में परीक्षार्थियों ने घुसने का प्रयास किया। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालांकि, मौके पर मौजूद आरपीएफ ने तुरंत कमान संभाली और अभ्यर्थियों को एसी कोच से उतारकर जनरल बोगियों में भेजा। भीड़ का दबाव देखते हुए रेलवे और रोडवेज को अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े।
विज्ञापन


बांदा और चित्रकूट के अभ्यर्थियों के लिए जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 से शाम को परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई गई। दूसरी ओर, विद्या वाहिनी बस स्टेशन पर भी देर शाम तक भीड़ रही। यहां से जौनपुर, वाराणसी, गोरखपुर, प्रतापगढ़ आदि रूट के परीक्षार्थियों की भीड़ देर शाम तक बसों के इंतजार में जुटी रही। इसके बाद रोडवेज वर्कशॉप से कुछ बसों को भेजा गया। यहां सड़क किनारे डग्गामार वाहनों के खड़ा होने से भी बसों के संचालन में दिक्कत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें