फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : आरओ/एआरओ भर्ती के लिए 11 फरवरी को परीक्षा, 411 पदों के लिए 1069725 अभ्यर्थियों ने की है दावेदारी

Thu, 30 Nov 2023 06:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपीपीएससी ने नौ अक्तूबर 2023 को आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। आवेदन की अंतिम तिथि नौ नवंबर थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 24 नवंबर कर दिया गया था। इस परीक्षा के लिए रिकार्डतोड़ 1069725 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए है।
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 की तिथि घोषित कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे और अपराह्न 2.30 से 3.30 बजे तक होगी। पिछली परीक्षाओं के मुकाबले इस बार केंद्रों की संख्या अधिक होगी।

आयोग ने नौ अक्तूबर 2023 को आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। आवेदन की अंतिम तिथि नौ नवंबर थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 24 नवंबर कर दिया गया था। इस परीक्षा के लिए रिकार्डतोड़ 1069725 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए है। आयोग की किसी भी परीक्षा के लिए पहली बार इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं।

विज्ञापन


एक पद पर 2603 अभ्यर्थियों की दावेदारी है, सो इस बार अभ्यर्थियों के बीच स्पर्धा काफी कठिन होने जा रही है। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण इस बार पिछली परीक्षाओं के मुकाबले केंद्रों की संख्या भी अधिक होगी। एआरओ के पद पर प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं टाइप टेस्ट और आरओ के पद पर प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के आधार पर चयन होगा। प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी।



 

विज्ञापन

प्रारंभिक परीक्षा योजना

परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और इसमें दो प्रश्नपत्र होंगे। दोनों ही प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। पहला पेपर सामान्य अध्ययन का 140 अंकों का होगा, जिसे हल करने के लिए दो घंटे का वक्त मिलेगा। इसमें 140 प्रश्न होंगे। दूसरा पेपर सामान्य हिंदी का होगा, जिसमें सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण से संबंधित 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र 60 अंकों का होगा और इसे हल करने के लिए एक घंटे का वक्त मिलेगा। सामान्य हिंदी के पेपर में विलोम, वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि, अनेक शब्दों के एक शब्द, तत्सम एवं तद्भव शब्द, विशेष्य और विशेषण, पर्यायवाची से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें