रेलवे के ग्रुप बी के पदों पर पदोन्नति की भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो गया है। उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे में यह परीक्षा अगले वर्ष आठ मार्च को होगी। परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन सोमवार 22 दिसंबर को जारी होगा।

विज्ञापन
अगले वर्ष आठ मार्च को ग्रुप बी में पदोन्नति के लिए देश भर में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) अजमेर को परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस परीक्षा के लिए देश भर के तकरीबन पौने दो लाख ग्रुप सी कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया को पूरी तरह पेपरलेस करते हुए एचआरएमएस पोर्टल पर शिफ्ट कर दिया गया है।
15 दिसंबर से ही आवेदन का माड्यूल लाइव हो गया और कर्मचारियों से आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अगले वर्ष 23 जनवरी तक आवेदन पत्रों की जांच होगी। इस परीक्षा में वही रेलकर्मी शामिल होंगे जिन्होंने ग्रुप सी में पांच वर्ष की सेवा पूरी कर ली है। परीक्षा का रिजल्ट छह अप्रैल तक जारी होंगे। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि पदोन्नति के लिए कर्मचारियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।