फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असफलता से घबराएं नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों को कभी भी असफलता से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि पढ़ाई में अपनी कमजोरियों को दूर कर पुन: सफलता के लिए प्रयास करना चाहिए। दुनिया में जितने भी महान व्यक्ति हुए हैं, उन्होंने कभी न कभी असफलता का सामना जरूर किया है, चाहे वो प्रख्यात भौतिक वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन हों अथवा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी।
विज्ञापन

आइंस्टीन ने कहा था कि तेज होने का मतलब ज्यादा ज्ञानवान होना नहीं है। उनके अनुसार हर कोई जीनियस है। जिंदगी एक साइकिल की तरह है। अपना बैलेंस बनाए रखने के लिए आपको चलते रहना है। उनका कहना था कि कुछ भी कठिन नहीं होता, लगन और अभ्यास ही सफलता का मूलमंत्र है।
साधारण से साधारण व्यक्ति भी मेहनत व हिम्मत से सफलता प्राप्त कर सकता है। यदि बार-बार असफलता मिले तो भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए, हो सकता है कि असफलता के बाद आपको सफलता मिले। इसी प्रकार महात्मा गांधी का कहना था कि कुछ लोग सफलता के लिए सिर्फ सपने देखते हैं, जबकि कुछ लोग मेहनत कर सफलता हासिल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें