फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
झूंसी के खबर से जुड़ी फोटो - फोटो : JHUSI
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ समेत तमाम दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

प्रयागराज/झूंसी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जनार्दन मिश्र का अंतिम संस्कार शनिवार को झूंसी के छतनाग घाट पर हुआ। यहां उनके पुत्र सुंदरम मिश्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार में पश्चिमी बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी, सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, सांसद केशरी देवी पटेल, जिले के तमाम विधायक एवं भाजपा पदाधिकारी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

फूलपुर के उमरीमय-टटिहरा गांव निवासी जनार्दन प्रसाद मिश्र भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ ही वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उपचार के दौरान ही शुक्रवार को उनका दिल्नी के एक अस्पताल में निधन हो गया। शनिवार की भोर में उनका पार्थिव शरीर प्रयागराज लाया गया। सुबह सात से नौ बजे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए घर पर रखा गया था। यहां भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ ही सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे तथा पुष्प अर्पित कर उनके अंतिम दर्शन किए। अंतिम संस्कार में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, फूलपुर विधायक प्रवीण सिंह पटेल, फूलपुर के पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, विक्रमाजीत मौर्य,राजमणि कोल, पूर्व विधायक दीपक पटेल, कन्हैया लाल पांडेय, अमर नाथ तिवारी, पवन श्रीवास्तव, गुरु प्रसाद मौर्य, योगेश शुक्ला, अनीता सचान, अरुण मिश्र, अश्विनी मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें