ex advocate general Vibhav Bhushan Upadhyay demise
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विभव भूषण उपाध्याय का रविवार को 88 वर्ष की उम्र में लखनऊ में निधन हो गया। बीमारी केचलते कुछ दिनों से पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। वद दो बार एडवोकेट जनरल भी रह चुके थे।
27 अक्टूबर 1931को जन्मे उपाध्याय इलाहाबाद हाईकोर्ट में संविधान व सिविल मामलों के विशेषज्ञ के तौर पर जाने जाते थे। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट की एल्डर कमेटी के सदस्य भी रहे। साथ ही शहर की अनेक संस्थाओं से से भी जुड़े थे। फिलहाल पिछले दो वर्ष से वह अस्वस्थ चल रहे थे। कुछ दिन पूर्व फेफड़े में संक्रमण की शिकायत होने पर उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ले ली। उनके पुत्र अभिनव उपाध्याय इलाहाबाद हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायमूर्ति हैं। उनके पिता बलराम उपाध्याय भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति थे। पूर्व एडवोकेट जनरल श्री उपाध्याय का पार्थिव शरीर उनके मूल निवास टैगोर टाउन में दर्शनार्थ रखा जाएगा। सोमवार को उनकी अंत्येष्ठि होगी।