सभी मतदान केंद्रों से लाई गई ईवीएम डबल लॉक वाले स्ट्रांग रूम में रखवाई गई हैं। यह स्ट्रांग रूम मुंडेरा मंडी में बनाया गया है जहां तगड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। यहां त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इस घेरे में पैरामिलिट्री के साथ ही पुलिस व पीएसी के जवान शामिल किए गए हैं।
मतदान के बाद ईवीएम की सुरक्षा के लिए मुंडेरा मंडी में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। यहां पैरामिलिट्री के साथ ही पीएसी व पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। जिनके जरिये 24 घंटे स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
मुंडेरा मंडी में बने डबल लॉक वाले स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम को रखा गया है। जहां त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इस घेरे में पैरामिलिट्री के साथ ही पुलिस व पीएसी के जवान शामिल किए गए हैं। मुंडेरा मंडी के भीतर की सुरक्षा का जिम्मा पैरामिलिट्री के जवानों को सौंपा गया है। स्ट्रॉन्ग रूम के चारों ओर सीआरपीएफ के जवानाें की तैनाती की गई है। इस सुरक्षा घेरे के भीतर किसी को भी आने की अनुमति नहीं है। मंडी के प्रवेश द्वारों पर पीएसी के जवान मुस्तैद हैं। अफसरों के मुताबिक, पीएसी की एक कंपनी मुंडेरा मंडी की सुरक्षा के लिए लगाई गई है। सबसे बाहरी घेरे में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
निर्वाचन अधिकारी सीधे देख सकते हैं सीसीटीवी फुटेज
इसके अलावा 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी पूरे मंंडी परिसर में लगवाए गए हैं। इन कैमरों के फुटेज को जिला निर्वाचन अधिकारी या निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी लाइव देख सकते हैं। इस तरह से जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन भी फुटेज की निगरानी की जा सकती है। मुंडेरा मंडी सुरक्षा प्रबंधन के लिए पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की शिफ्टवार डयूटी भी लगाई गई है। यह तीन शिफ्टों में लगातार तैनात रहकर सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। पहली शिफ्ट सुबह सात से दोपहर तीन, दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन से रात 11 और तीसरी शिफ्ट रात 11 से अगले दिन सुबह सात बजे तक की होगी।