फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम खराब होने से घंटों बाधित रहा मतदान

Fri, 24 Feb 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
शहर की तीनों विधानसभा सीटों के साथ यमुनापार के कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने के कारण हंगामा हुआ। शहर दक्षिणी विधानसभा के एमएल कॉन्वेंट स्कूल मतदान केंद्र में खराब हुई ईवीएम करीब साढ़े पांच घंटे बाद बदली जा सकी। इसे लेकर मतदाताओं ने शोर-शराबा किया। इसके साथ शहर उत्तरी, शहर पश्चिमी, मेजा के कई मतदान केंद्रों पर खराब मशीनें काफी देर तक न बदले जाने के कारण हंगामा हुआ।
विज्ञापन


शहर दक्षिणी के करेलाबाग स्थित एमएल कॉन्वेंट स्कूल मतदान केंद्र के बूथ पर 108, 110 और 111 में ईवीएम मशीनें खराब हुईं। बूथ नंबर 108 की ईवीएम सुबह करीब 11 बजे खराब हुई। उस वक्त करीब 70 लोग कतार में लगे हुए थे, जिसमें काफी महिलाएं भी थीं। करीब घंटेभर के इंतजार के बाद भी ईवीएम ने काम करना नहीं शुरू किया तो कतार में लगे लोगों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। इससे नाराज कतार में लगे काफी लोग बिना मतदान किए लौट गए। इस लापरवाही को लेकर लोगों ने प्रशासन को जमकर कोसा। दिन में तीन बजे तक भी ईवीएम न बदले जाने से लोगों का आक्रोश बढ़ गया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। सूचना मिलने पर करीब चार बजे भाजपा प्रत्याशी भी वहां पहुंच गए।

इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर जबरन लाठीचार्ज कर भागने का भी आरोप लगाया। बवाल बढ़ने पर एडीएम प्रशासन और एसीएम भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद साढ़े चार बजे इस बूथ पर मतदान शुरू हो सका। इस बीच पुलिस ने लाउडर स्पीकर से घोषणा की कि जिन्हें मतदान करना है वह पांच बजे तक केंद्र के अंदर आ गए। मतदान में आधा घंटा शेष रहते करीब तीन सौ लोग वहां पहुंचे।
विज्ञापन


इसी तरह बूथ नंबर 110 की ईवीएम दो बार तो बूथ नंबर 111 की ईवीएम दिन में डेढ़ घंटे तक खराब रही। शहर दक्षिणी के केएन काटजू इंटर कॉलेज केंद्र में ईवीएम खराब होने के कारण मतदान दो घंटे के देरी से सुबह नौ बजे शुरू हो सका। शहर उत्तरी के मेरी ल्यूकस स्कूल मतदान केंद्र के बूथ नंबर 266 पर ईवीएम खराब होने से सुबह करीब आधे घंटे देरी से मतदान शुरू हो सका तो रसूलाबाद स्थित महिला पॉलीटेक्निक केंद्र पर दिन में 11.30 से 12 बजे के बीच मशीन खराब रही।

शहर पश्चिमी के गंगागंज स्थित लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर के बूथ नंबर 86 में सुबह 11 बजे ईवीएम खराब हो गई। इसकी वजह से करीब दो घंटे मतदान कार्य बाधित रहा। इस बीच बूथ के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। काफी देर इंतजार के बाद लोगों का सब्र जवाब देने लगा तो वहां हंगामा शुरू हो गया। केंद्र पर मौजूद पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। दोपहर में एक बजे के बाद ईवीएम ठीक होने पर मतदान शुरू हुआ। उधर, मेजा के अमिलिया कला मतदान केंद्र पर भी सुबह ईवीएम खराब होने से करीब एक घंटे तक मतदान कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें