इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने एलएलबी, बीएएलएलबी और एलएलएम की सत्र 2018-19 की सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर नए एवं पुराने पाठ्यक्रम परीक्षा 24 अप्रैल से तीन मई तक सुबह आठ से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इसके अलावा एलएलबी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 18 अप्रैल से दो मई तक सुबह आठ से 11 एवं एलएलबी छठवें सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे के बीच होगी। बीएएलएलबी दूसरे एवं आठवें सेमेस्टर की की परीक्षा 23 अप्रैल से सात मई तक सुबह आठ से 11 बजे और बीएएलएलबी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 22 अप्रैल से छह मई एवं बीएएलएलबी छठवें एवं दसवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 अप्रैल से सात मई तक दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक होंगी। एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 24 अप्रैल से चार मई और एलएलएम चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 25 अप्रैल से तीन मई तक सुबह आठ से 11 बजे तक संबंधित इकाई में होगी।
मुक्त विवि में ऑनलाइन प्रवेश शुरू
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय सत्र जुलाई 2019-20 के स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र एवं जागरूकता कार्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने इस प्रक्रिया का उद्घाटन किया। प्रवेश प्रभारी प्रो. आरपीएस यादव ने उम्मीद जताई कि इस सत्र में प्रवेशार्थियों का आंकड़ा एक लाख छात्र संख्या को पार कर जाएगा। कुलपति ने कहा कि यूजीसी ने इस बार विश्वविद्यालय को कई रोजगारपरक कार्यक्रम प्रदान किए हैं, जिनका प्रचार-प्रसाद छात्रों के बीच में किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर प्रो. ओमजी गुप्ता, प्रो. प्रकाश दुबे, प्रो. जीएस शुक्ल, प्रो. आशुतोष गुप्त, प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
छात्रों ने चलाया, ‘अप्रेल कूल वोटिंग फुल’ अभियान
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार को वोटिंग कैंपेन चलाया। इसकी थीम थी, ‘अप्रेल कूल वोटिंग फुल।’ विभिन्न विभागों से होते हुए यह मुहिम इविवि के एफसीआई कैंपस पहुंची। वहां मानव-लोकतंत्र एवं पर्यावरण को केंद्र में रखते हुए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने एफसीआई कैंपस में पौधेरोपण भी किया। डॉ. शैलेंद्र मिश्र, डॉ. प्रशांत खत्री, डॉ. राहुल पटेल लोगों से मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। इस मौके पर आकांक्षा सिंह, नेहा गौड़, शिवानी मिश्रा, डॉ. वसीम फातमा, आरती मिश्रा, साक्षी यादव, गरिमा प्रजापति, विनय यादव, रोहित पटेल, आवेश गौतम, सीताराम यादव, सचिन गिरी आदि मौजूद रहे।
साक्षी मिस फेयरवेल, वर्षा बनीं मिस फ्रेशर
प्रयागराज। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मंगलवार को स्नातकोत्तर की छात्राओं की ओर से ‘संगमन-2019’ का आयोजन किया गया। इस दौरान द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने फ्रेशर पार्टी और प्रथम वर्ष की छात्राओं ने फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। साक्षी उपाध्याय को मिस फेयरवेल एवं वर्षा निषाद को मिस फ्रेशन चुना गया।
कार्यक्रम में छात्रा कंचन ने सेमेस्टर पढ़ाई के अनुभव को व्यंग्यात्मक कविता के माध्यम से रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। इससे पूर्व प्राचार्य डॉ. कमला दुबे ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्राचार्य के साथ डॉ. शिखा दीक्षित ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन दीक्षा पूजा, प्रीति, कृति एवं साक्षी ने किया। इस मौके पर डॉ. अनीता श्रीवास्तव, डॉ. कनकलता दुबे, डॉ. अर्चना पॉल, डॉ. रतन कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।