इस वर्ष ज्येष्ठ मास में पड़ने वाला बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल) इस बार खास होने जा रहा है। ज्योतिषाचार्य कावेरी मुकर्जी बताती हैं कि अधिमास होने के कारण इस साल ज्येष्ठ माह में कुल आठ मंगलवार होंगे। यह एक दुर्लभ संयोग है। पहला बड़ा मंगल पांच मई व अंतिम बड़ा मंगल 23 जून को पड़ेगा।
बड़े मंगल की तिथियां
पांच मई
12 मई
19 मई
26 मई
दो जून
नौ जून
16 जून
23 जून
क्या है धार्मिक महत्व
कावेरी मुकर्जी बताती हैं कि ज्येष्ठ मास के प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान हनुमान की पूजा की जाती है। इससे संकट से मुक्ति, कर्ज से राहत, मानसिक तनाव में कमी और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही भय, बाधाएं और नकारात्मकता दूर होती है।