फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : महज 50 ई बसें होने के बाद भी लोड फैक्टर में प्रयागराज की ऊंची छलांग,  मथुरा नंबर वन, बरेली सबसे पीछे

Thu, 13 Jul 2023 01:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज की बात करें तो यहां जेएनएनयूआरएम योजना के तहत 100 से ज्यादा सिटी बसों के बंद हो जाने के बाद यहां ई बसों का लोड फैक्टर बढ़ गया है। प्रयागराज में कुल 50 ई बसें है। प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के तहत इन बसों से होने वाली कमाई भी अब अच्छी हो रही है।
विज्ञापन
ई-फीडर बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के तमाम शहरों में चल रही ई बसों के लोड फैक्टर में प्रयागराज अब टॉप टेन जिलों में शामिल हो गया है। प्रयागराज में चल रही ई बसों का लोड फैक्टर 75 फीसदी हो गया है, जबकि आगरा, कानपुर, वाराणसी जैसे शहर लोड फैक्टर में प्रयागराज से पीछे हैं। ओवर ऑल प्रदेश भर में लोड फैक्टर के मामले में मथुरा पहले स्थान पर है। यहां जून माह में ई बसों का लोड फैक्टर सौ फीसदी रहा, जबकि बरेली जिला प्रदेश में सबसे पीछे है। यहां इन बसों का लोड फैक्टर महज 28 फीसदी है।

 

प्रदेश के प्रमुख शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा बेहतर हो इसके लिए ई बसों का संचालन तकरीबन दो वर्ष पहले शुरू किया गया। मौजूदा समय प्रयागराज के साथ आगरा, अलीगढ़, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, शाहजहांपुर एवं वाराणसी में इलेक्टि्रक बसों का संचालन हो रहा है।

विज्ञापन


प्रयागराज की बात करें तो यहां जेएनएनयूआरएम योजना के तहत 100 से ज्यादा सिटी बसों के बंद हो जाने के बाद यहां ई बसों का लोड फैक्टर बढ़ गया है। प्रयागराज में कुल 50 ई बसें है। प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के तहत इन बसों से होने वाली कमाई भी अब अच्छी हो रही है। जून 2023 की बात करें तो प्रयागराज में ई बसों से माह भर में 69.98 लाख रुपये की कमाई की।

 

इस दौरान इन बसों को लोड फैक्टर 75 फीसदी रहा। कमाई के लिहाज से प्रयागराज ई बस सेवा प्रदान करने वाले शहरों में प्रदेश में सातवें स्थान पर रहा, जबकि लोड फैक्टर के मामले में वह टॉप टेन जिलों में शामिल होने के साथ ही छठे पायदान पर आ गया। यहां जून माह में 2.23 लाख लोगों ने सफर किया। हालांकि जून माह में 50 की बजाय 46 बसों का ही संचालन हुआ। अगर यहां सभी 50 बसों का संचालन होता तो प्रयागराज का प्रदर्शन और कहीं बेहतर होता। फिलहाल प्रयागराज में कुल पांच रूट पर ई बसों का संचालन हो रहा है। इस वर्ष 100 अन्य ई बसें नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से प्रयागराज को मिल जाएंगी।

प्रदेश भर में ई बसों से 9.45 करोड़ रुपये की हुई आय

प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा शहरों में संचालित हो रही ई-बसों से जून 23 में 9.45 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस दौरान प्रदेश भर में ई बसों में सफर करने वाले यात्रियों का औसतन लोड फैक्टर 66 फीसदी रहा। नगरीय परिवहन निदेशालय के आंकड़ों पर गौर करें तो जून माह में प्रदेश भर में 645 ई- बसों का संचालन हुआ। इन बसों ने 38.15 लाख किमी की दूरी तय की। प्रयागराज की बात करें तो यहां ई बसों द्वारा 2.68 लाख किमी की दूरी तय की गई। सर्वाधिक दूरी तय करने के मामले में आगरा प्रदेश में नंबर वन रहा। यहां 98 बसों द्वारा 5.26 लाख किमी की दूरी तय की गई।

विज्ञापन

लोड फैक्टर के हिसाब से ई-बस संचालित करने वाले शहरों की सूची

मथुरा - 100 प्रतिशत

गाजियाबाद - 90 प्रतिशत

मेरठ - 83 प्रतिशत

गोरखपुर - 81 प्रतिशत

लखनऊ - 80 प्रतिशत

प्रयागराज - 75 प्रतिशत

शाहजहांपुर - 73 प्रतिशत

आगरा - 70 प्रतिशत

कानपुर - 67 प्रतिशत

वाराणसी - 64 प्रतिशत

मुरादाबाद - 45 प्रतिशत

अलीगढ़ - 38 प्रतिशत

झांसी - 36 प्रतिशत

बरेली - 28 प्रतिशत

ई बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में इसका दायरा और बढ़ाया जाएगा। प्रदेश के 17 शहरों में 1525 और ई बसें चलाने की योजना तैयार है। - टीकेएस बिसेन, संयुक्त निदेशक, नगरीय परिवहन निदेशालय।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें