फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा, रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह तक

Wed, 06 Apr 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
श‌िक्षक - फोटो : demo
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की ओर से चल रहे हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन में लगातार तेजी आ रही है। प्रदेश के हर जिलों में चल रहे कॉपियों के मूल्यांकन में अब तक लगभग आधी कॉपियां जांची जा चुकी हैं। कॉपियों के जांचने के बाद मूल्यांकन नियंत्रक जिला विद्यालय निरीक्षकों के माध्यम से अंकों का विवरण ओएमआर के जरिए लगातार बोर्ड मुख्यालय भेज रहे हैं। बोर्ड मुख्यालय में अंकों के पहुंचने के साथ रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूपी बोर्ड की ओर से मई के दूसरे सप्ताह में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की ओर से प्राप्त सूचना के अनुसार अब तक आधी कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो गया है। पहले दिन मूल्यांकन धीमा चलने के बाद दूसरे दिन से ही कॉपियों के जांचने में तेजी आई है। परीक्षक कॉपियां जांचने में लगातार जुटे हैं। इलाहाबाद में आठ मूल्यांकन केंद्रों पर तेजी से मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। इंटरमीडिएट मानविकी के लगभग सभी विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो गया है।

 केंद्र प्रभारियों के अनुसार केंद्रों पर अब इंटरमीडिएट के शिक्षा शास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, नागरिक शास्त्र विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। अब अनिवार्य विषयों का मूल्यांकन ही अधूरा है। बोर्ड की ओर से 2015 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम एक साथ 17 मई को घोषित किया गया था। यूपी बोर्ड की सचिव शैल यादव के अनुसार इस बार मूल्यांकन में कोई बाधा नहीं पड़ने के कारण परीक्षा परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में ही घोषित किए जाने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें