फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ESE 2022 : इंजीनियरिंग सर्विसेज की टॉप-10 मेरिट में प्रयागराज के दो मेधावी

Sun, 25 Dec 2022 01:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (ईएसई) 2022 का अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया है, जिसकी टॉप-10 मेरिट में प्रयागराज के दो मेधावियों ने जगह बनाई है।
विज्ञापन
परिणाम घोषित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (ईएसई) 2022 का अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया है, जिसकी टॉप-10 मेरिट में प्रयागराज के दो मेधावियों ने जगह बनाई है। धूमनगंज के आयुष कुमार तिवारी ने ऑल इंडिया चौथी और मीरापुर की मीनू गोयल ने सातवीं रैंक हासिल कर संगमनगरी गौरव बढ़ाया है।

विज्ञापन


मूलत: प्रतापगढ़ के रहने वाले आयुष कुमार तिवारी का प्रयागराज के धूमनगंज में भी आवास है। आयुष ने केंद्रीय विद्यालय टैगोर गार्डन नई दिल्ली से हाईस्कूल एवं इंटर की पढ़ाई की और इसके बाद वर्ष 2018 में एनआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेश से बीटेक किया। आयुष का चयन ईएसई-2021 में भी हुआ था, लेकिन इस बार बेहतर रैंक आई है। आयुष ने इसी माह कोल इंडिया लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर ज्वाइन किया है।

आयुष का कहना है कि वह इंजीनियरिंग सर्विसेज ज्वाइन करेंगे। उनके पिता अशोक कुमार तिवारी बीएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं और मां विनीता तिवारी गृहणी हैं। आयुष के चाचा अर्जुन तिवारी प्रयाग स्टेशन के अधीक्षक हैं। आयुष अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय दादा राम खेलावन तिवारी को देते हैं।
विज्ञापन


वहीं, ऑल इंडिया सातवीं रैंक पाने वाली गरिमा गोयल ने इंटर तक की पढ़ाई जीएचएस, प्रयागराज से पूरी की। इसके बाद वर्ष 2020 में एमएनएनआईटी से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक किया। बीटेक में वह गोल्ड मेडलिस्ट भी रहीं। वर्तमान में वह एनटीपीसी में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता राजीव गोयल व्यवसायी और मां मीनू गोयल गृहणी हैं।

संगमनगरी के प्रत्यूष का क्लैट में चयन
क्लैट परीक्षा में अल्लापुर के प्रत्यूष चतुर्वेदी को ऑल इंडिया 37वीं रैंक हासिल हुई है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता डॉ. लक्ष्मण चतुर्वेदी, मां सारिका चतुर्वेदी और गुरु डॉ. शशांक सिंघल को दिया है। प्रत्यूष के पिता डॉ. लक्ष्मण चतुर्वेदी होम्योपैथी चिकित्सक हैं। प्रत्यूष का कहना है कि एकाग्रचित होकर तैयारी करने से सफलता जरूर प्राप्त होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें