फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेसियों का होगा रजिस्ट्रेशन

Sat, 24 Dec 2022 11:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी ने कहा कि शहर कांग्रेस कार्यालय में रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए तीन फोटो जिलाध्यक्ष को देना होगा। वहीं, जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, अरुण तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर ग्रामीण इलाकों में तैयारियां चल रही हैं। 
विज्ञापन
छत्त्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी का स्वागत करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनवरी के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पहुंचने वाली है। इसे लेकर शनिवार को जीरो रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी इस बैठक में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शामिल होना है तो प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। जिसके लिए सभी को अनिवार्य रूप से यात्रा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी ने कहा कि शहर कांग्रेस कार्यालय में रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए तीन फोटो जिलाध्यक्ष को देना होगा। वहीं, जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, अरुण तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर ग्रामीण इलाकों में तैयारियां चल रही हैं। 

बैठक की अध्यक्षता जिला शहर अध्यक्ष ने प्रदीप अंशुमन और संचालन हसीब अहमद ने किया। बैठक में प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, राघवेंद्र सिंह, विवेकानंद पाठक, संजय तिवारी, करमचंद बिंद, शहर कांग्रेस महासचिव मोहम्मद इरफान, रघुनाथ द्विवेदी, आशीष पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें